Sunday, September 4, 2016

रहस्यमयी इन्सान --- सिर्फ चाय पर जिन्दा है........


रहस्यमयी इन्सान --- सिर्फ चाय पर जिन्दा है........




जीवन का मुल आधार पंचतत्व के अलावा भोजन पर आधारित होता है। किसी इंसान को दिन भर भोजन नहीं दिया जाए तो वह अपने आपको शाम तक कमजोर महसूस करने लगता है। एक समय बाद भुख की वजह से शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता में कमी हो जाता है। लेकिन जरा सोचिए क्या कोई इन्सान एक-दो दिन नहीं बल्कि 25वर्षों से बीना भोजन किए बिना जिन्दा है। ये बात आपको मिथ्या लगे लेकिन ये बात सत्य है। छत्तिसगढ के महासमुन्द जिला मुख्यालय से 60कि.मी. दूर एक गांव पंडरीपानी(वि.ख. बागबाहरा) के निवासी रामू यादव सन् 1991 से भोजन नहीं कर रहे है। फिर भी वो जिन्दा है।


 25वर्षों से वो शक्स बिना भोजन किए ही जिन्दा है। कोई भी सामान्य आदमी अगर भोजन नहीं करे तो वो एक-दो मुश्किल से ठीक रह पाता है। लेकिन रामू यादव 25बरस कैसे ऐसे रह सकते है ये रहस्य है। उनके परिजनों की माने तो वो सिर्फ 3टाईम चाय पी कर सारे काम काज करते है। गलती से कुछ खा लेते है तो तबियत खराब हो जाता है। 



                      सूनकर ताज्जुब हुआ, दिन भर रामू बिना भोजन किए खेती, मजदूरी औऱ रोजमर्रा के काम करते है। विज्ञान कहता है कि वयस्क इन्सान को दिन भर में 1000-1200 कैलोरी ऊर्जा जीवित रहने के लिए आवश्यक होता है। क्या रामू को 3बार चाय से इतनी ऊर्जा मिल जाता होगा। तो जवाब है बिलकूल नहीं, फिर वो जिन्दा कैसे रहता है।
                       हमने डॉक्टरों से सम्पर्क कर जानने की कोशिश किया क्या ये संभव 25 सालों से जिन्दा रह सकता है सबने कहा कि- ये संभव नहीं है की कोई चाय पीकर जीवित रहे लेकिन ऐसा दावा सच है तो वे इन्सान अद्भूत और रहस्य से कम नहीं है।।