(अभिव्यक्ति)
संघर्ष हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होता है। ऐसा कोई नहीं है जिसे जीवन में संघर्ष न करना पड़े। प्रकृति हर जीव को बचपन से ही मुश्किलों का सामना करना सिखाती है। पृथ्वी पर जन्म लेने के बाद प्रत्येक जीव कठिन जीवन व्यतीत करता है। जन्म से लेकर मृत्यु तक हर व्यक्ति को बैठने-उठने-खड़े होने-चलने-खाने-पीने आदि के लिए संघर्ष करना पड़ता है। .. मनुष्य का कर्तव्य है लड़ना। जिस दिन इंसान लड़ना बंद कर देता है.. उसे मरा हुआ मान लिया जाता है.. जीवन का असली मतलब.. संघर्ष इंसान को उसकी मंजिल तक ले जाता है। आइए जानते हैं जीवन में संघर्ष का असली मतलब.. जीवन के किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है संघर्ष व्यक्ति के जीवन में बहुत ताकत देता है।
संघर्ष व्यक्ति के जीवन में एक अच्छी भूमिका निभाता है। अच्छे चरित्र का आदमी.. ऊंचे काम करने में दिलचस्पी दिखाता है।
युद्ध न करने वाले का जीवन मृत्यु के समान होता है। जीवन से जुड़े लक्ष्य.. संघर्ष हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होते हैं।
अभी आप जिस भी चीज से संघर्ष कर रहे हैं .. भविष्य में आपको जिस ताकत की आवश्यकता होगी, उसे विकसित करते हुए गिनें।
व्यक्ति न केवल अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शारीरिक रूप से कठिन परिश्रम करता है, बल्कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना मन और धन भी खर्च करता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी भी हार के बारे में नहीं सोचता.. कभी हारता नहीं है।
लेखक
पुखराज प्राज
छत्तीसगढ़