Sunday, September 9, 2018

आप किस पक्ष में है??

ना तुमसे वफा की उम्मीद है,
ना उनसे जो आज विपक्ष में है।
जानो तुम वादे है या सिर्फ वादें,
क्या जाने बाते किस पक्ष में है।

दलित शोषित, सवर्ण रोषित,
पेट्रोल भी जैसे कटाक्ष में है।
आम आदमी की तो छोड़ो जी,
कर्मचारी भी ठने विपक्ष में है।

और संविधान पुछता तिरंगे से..
काहे हो हल्ला हंगामा संसद में है।
विकास के नाम पर प्रचार क्यो?
आप भी, लगता दस जनपद में है।

कितने कौशल के भागी हुए,देखो?
बैठे सारे के सारे लगता गर्त में है।
हो सकता है कुछ अवसर वादी भी हो,
मगर रोजगार पूर्ण कितने शर्त में हैं।

सारे एक ही थाल के चट्टे-बट्टे,
आपके खादी में रंगरोंगन एक से है।
किसे कहे सच्चा उम्मीदवार है,
सभी के परछाईं दिखते अनेक से है।

ना तुमसे वफा की उम्मीद है,
ना उनसे जो आज विपक्ष में है।
जानो तुम वादे है या सिर्फ वादें,
क्या जाने बाते किस पक्ष में है।

         *पुक्खू यादव*
             महासमुन्द